{"_id":"6a5e671da3cba736f80e6b0b","slug":"municipality-takes-possession-of-13-shops-over-unpaid-rent-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152564-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बकाया किराया नहीं चुकाने पर नगर पालिका ने 13 दुकानों का लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बकाया किराया नहीं चुकाने पर नगर पालिका ने 13 दुकानों का लिया कब्जा
विज्ञापन
दुकानों को खाली करवाते नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव के आदेश पर नगर पालिका ने लंबे समय से किराया जमा नहीं कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 दुकानों का कब्जा अपने अधीन ले लिया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों को खाली करवाकर उन पर आधिकारिक कब्जा ले लिया।
नगर पालिका के अकाउंटेंट गेजाराम, दरोगा ईश्म सिंह की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि बकायेदार दुकानदारों को पहले ही 16 जुलाई तक बकाया किराया जमा कराने के लिए नोटिस और निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी किराया जमा नहीं करने पर नियमानुसार यह कार्रवाई अमल में लाई गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार कब्जे में ली गई दुकानों की अब नियमानुसार दोबारा नीलामी कर उन्हें नए पात्र आवेदकों को किराये पर आवंटित किया जाएगा, ताकि नगर पालिका की आय प्रभावित न हो और संपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन दुकानदारों ने अब तक बकाया किराया जमा नहीं कराया है, उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका की दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने सभी किरायेदारों से समय पर किराया जमा करने और सार्वजनिक संपत्ति पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है।