{"_id":"6986512fc3fe396ce10a0bc5","slug":"multipurpose-hall-built-for-daughters-in-shimla-kaithal-news-c-18-1-knl1004-840727-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिमला में बेटियों के लिए बनाया बहुउद्देश्यीय हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिमला में बेटियों के लिए बनाया बहुउद्देश्यीय हॉल
Sat, 07 Feb 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। ग्राम पंचायत शिमला ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए ग्राम सचिवालय के ऊपरी तल पर निजी संसाधनों से एक भव्य एवं आधुनिक बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण किया है। यह हॉल विशेष रूप से गांव की छात्राओं के लिए समर्पित किया गया है, जहां वे शांत, सुरक्षित और अध्ययन के अनुकूल वातावरण में अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगी।
सरपंच रामचंद्र और पंचायत सचिव दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल में हाईटेक लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां निशुल्क वाई-फाई और ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की गई है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन की सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि छात्राएं बिना किसी भय के अध्ययन कर सकें।
ग्राम सचिवालय परिसर में स्थित पार्क और शांत वातावरण छात्राओं की एकाग्रता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि इस पहल से गांव की बेटियों को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे और उन्हें शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इस प्रयास की आसपास के गांवों में भी सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगी।