फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Multidisciplinary courses will be beneficial for students

Kaithal News: छात्रों के लिए लाभदायक होंगे बहु विषयक पाठ्यक्रम

Thu, 25 Apr 2024 06:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Apr 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Multidisciplinary courses will be beneficial for students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के जाट कॉलेज के सभागार भवन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के एक प्रशिक्षण शिविर लगाया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही पहुंचे। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को बहु विषयक पाठ्यक्रम (मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स) के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए भी बहुविषयक पाठ्यक्रम डिजाइन किए जाएंगे। उनके साथ ही छात्रों की रुचि के आधार पर उन्हें आगे बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इस नीति के तहत बच्चों को इतना हुनरमंद बनाया जाएगा कि उनके भविष्य के साथ देश का भी विकास हो सके।
विज्ञापन


पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि वर्ष 1986 में बनाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में करीब 34 वर्षों के बाद इसमें बदलाव कर नई शिक्षा नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत पठन-पाठन के तरीकों में बड़ा बदलाव आएगा। इस कारण यह शिक्षा नीति युवाओं व नए भारत के लिए काफी फायदेमंद होगी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में काफी मददगार साबित होगी क्योंकि कक्षा पांचवीं तक छात्रों की भाषा, गणित और सामान्य ज्ञान के साथ-साथ इंटरेक्टिव स्किल्स बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर राजकला सिहाग पूनिया ने मुख्य अतिथि का विधिवत रूप से स्वागत किया। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक चंद्रशेखर सहारण, डॉ. मीना शर्मा, सेवा निवृत्ति एक्सईएन रामपाल, प्रो. अनिल ललित, सतीश कुमार, जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पंकज गुप्ता, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुबे सिंह मलिक ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में डॉ. मीना शर्मा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर में विस्तार से जानकारी दी।


प्राचार्य डॉ. राजकला सिहाग ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सर्वांगीण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के केंद्र बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बताया कि वर्तमान युग में तनाव भरी जिंदगी को आनंद से कैसे जिया जाए। मानव को हर समय सकारात्मक विचारधारा के साथ कर्म करते रहना चाहिए आदि बातों पर भी प्रकाश डाला। डॉ. अनिल ललित ने पर्यटन प्रबंधन के क्षेत्र में रोजगार की जानकारी दी। डॉ. सुशील कुमार ने भौगोलिक क्षेत्र हो रहे परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया। यह प्रशिक्षण शिविर शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग के लिए एक लाइट हाउस की तरह कार्य करेगा। इस अवसर पर सभागार भवन में प्रो. आरती, प्रो. सीमा माजरा, प्रो. मोनिका मान, प्रो. राजेश, डॉ. राजेश, करण सिंह, बलजीत, अनिल मलिक, मनोज गोयत, अमनदीप कौर, कविता दर्शन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed