फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Multi-storey parking work could not start

Kaithal News: बहुमंजिला पार्किंग का शुरू न हो सका काम

Thu, 26 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Multi-storey parking work could not start
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वर्ष 2024 की विदाई होने वाली है। इस साल एक नया नेशनल जम्मू-कटरा हाईवे मिला लेकिन ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वॉयर का काम अधूरा रहा है। इसी क्रम में भाई उदय सिंह किला परिसर में बहुमंजिला पार्किंग का काम भी शुरू नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि अब नेशनल हाईवे की संख्या दो से तीन हो गई है। नए जम्मू-कटरा हाईवे की शुरुआत नवंबर में हुई थी लेकिन लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव के बीच आचार संहिता में शहर के प्रोजेक्ट पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


जिले में 34 किलोमीटर तक है यह हाईवे ः केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2021 भारत माला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली से जम्मू के कटरा तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह करीब 575 किलोमीटर लंबा हाईवे हैं। इसमें से हरियाणा राज्य में यह 135 किमी लंबा है जबकि कैथल में इसकी लंबाई 34 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बड़सीकरी कला व खुर्द, बरटा, चौशाला, हरीपुरा, जुलानी खेड़ा, कलायत, कमालपुर, खरक पांडवा, किठाना, सजूमा, सिणंद से होकर यह हाईवे गुजर रहा है, जो कलायत क्षेत्र के गांवों से पंजाब के संगरूर जिले में प्रवेश कर रहा है।

इस हाईवे के लिए जिले से 14 गांवों से 839 कनाल 14 मरले भूमि अधिग्रहण की गई है। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से उचित मुआवजा भी वितरित कर दिया गया है। इससे पहले जिले से चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे और ईस्माइलाबाद से नारनौंद तक हाईवे गुजर रहे हैं। कटरा तक जाने वाला हाईवे तीसरा नेशनल हाईवे बना है।

इसी क्रम में वर्ष 2024 में शहर के लोगों को नगर परिषद की ओर से भाई उदय सिंह किला परिसर के पास बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य इस साल से शुरू होना था, लेकिन इस साल भी यह शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में अभी बहुमंजिला पार्किंग की सौगात नहीं मिल पाएगी।


नगर परिषद के ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि बहुमंजिला पार्किंग के लिए टीम ने निरीक्षण किया था। नए साल में इसके लिए निविदा सूचना जारी की जाएगी।

सिटी स्क्वॉयर के निर्माण पर नहीं बन सकी बात

शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वॉयर के निर्माण पर वर्ष 2024 में भी बात नहीं बन पाई है, क्योंकि नगर परिषद ने निर्माण कार्य में ढील बरतने पर एजेंसी के ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया था। इसके उसका ठेका रद्द कर दिया था। अभी फिलहाल नई एजेंसी को निर्माण का काम देना था, लेकिन पुरानी एजेंसी के ठेकेदार के हाईकोर्ट में जाने के चलते यह निर्माण कार्य फिर से रुक गया है। बता दें कि 2024 के पूरे साल में इस पर महज 10 से 12 प्रतिशत निर्माण कार्य ही पूरा हो पाया है।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed