{"_id":"6282a6434ea28a6c6964ff35","slug":"mr-manisha-maun-buried-the-flag-in-turkey-kaithal-news-knl108417728","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हारी मनीषा मौण ने तुर्की में गाड़ा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हारी मनीषा मौण ने तुर्की में गाड़ा झंडा
विज्ञापन
खिलाड़ी मनीषा मौण
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल के बॉक्सिंग सेंटर से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी मनीषा मौण ने सोमवार को अपने पंच की ताकत दिखाते हुए तुर्की में झंडा गाड़ दिया। शाम को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने मंगोलिया की खिलाड़ी को पराजित किया। इस प्रकार उन्होंने शुरुआती सारे मुकाबले जीतते हुए अपना पदक पक्का कर लिया है। उनकी सफलता पर आरकेएसडी कॉलेज के बॉक्सिंग सेंटर में खिलाड़ियों ने जश्र मनाया। प्रशिक्षक भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
बाक्सिंग प्रशिक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि तुर्की के इस्तांबुल में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज संघ की ओर से महिला विश्व बॉक्सिंग प्रतियोगिता चल रही है। इसमें कैथल की मनीषा भाग ले रही हैं। उसने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फिर इस मुकाबले को भी जीतकर मनीषा ने अपना पदक पक्का कर लिया। इस सफलता से मनीषा ने 32 देशों के खिलाड़ियों में से टॉप 8 में जगह बना ली है।
पहले मुकाबले में मनीषा ने नेपाल की खिलाड़ी थापा सी को 5-0 से पराजित किया था। दूसरे मुकाबले में बुलगारिया की खिलाड़ी स्टेनेवा को 4-0 से हराया था। सोमवार को मनीषा ने फिर से अपने पंच का कमाल दिखाया और मंगोलिया की खिलाड़ी को पराजित कर दिया। मनीषा की जीत पर खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन, डिप्टी डायरेक्टर कविता देवी, डीसी प्रदीप दहिया, सीटीएम गुलजार अहमद, डीएसओ सुधा भसीन, अनिल कुमार और खेल विभाग के सभी प्रशिक्षकों ने बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मनीषा स्वर्ण पदक जीत कर ही भारत लौटेगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह और विक्रम ढुल ने बताया कि मनीषा के नाम पहले भी कई बड़ी उपलब्धियां हैं। उसने कैथल सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह इस मुकाबले में 57 किलो भार वर्ग में भाग ले रही हैं। साल 2011 में अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी बाक्सिग खेल सेंटर में मनीषा ने खेलना शुरू किया था। डिफेंस कालोनी गली नंबर नौ निवासी मनीषा के पिता कृष्ण कुमार डेढ़ एकड़ जमीन के मालिक हैं। थाईलैंड में आठ अप्रैल को हुई आइबा ओपन बाक्सिग चैंपियनशिप में मनीषा ने कांस्य पदक हासिल किया था। 2018 में हुई आइबा ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक। 2019 में थाईलैंड में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2019 में हुई आइबा ओपन प्रतियोगिता में रजत पदक, 2021 में हिसार में हुई सीनियर राष्ट्रीय बाक्सिग में रजत पदक, इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में करीब 20 स्वर्ण जीत चुकी है। मनीषा का चयन सितंबर में होने वाले एशियन खेलों के लिए भी हो चुका है।