फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MP Sanjay Bhatia taunted Randeep Surjewala

सांसद संजय भाटिया बोले: भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा तो देवता तुल्य हैं, उन्हीं का समर्थन कर लें सुरजेवाला

Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता की ओर से दिए बयान पर तंज कसा और जमकर निशाना साधा। शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक परिसर में रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

विज्ञापन
MP Sanjay Bhatia taunted Randeep Surjewala
सांसद संजय भाटिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला की विवादित टिप्पणी पर करनाल के सांसद संजय भाटिया ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला भाजपाइयों और उन्हें वोट देने वालों को राक्षस बता रहे हैं, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा तो देवता तुल्य हैं, कम से कम उन्हीं का समर्थन कर लें। इनका हर समय आपस में ही झगड़ा रहता है।

विज्ञापन


पार्क रोड स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत माता की जय बोलने वाले लोगों से अधिक दुख है।
विज्ञापन


यही कारण है कि वे लोगों को आपस में जातियों में बांटते हैं। भाटिया ने कहा कि जिस हिंदुस्तान का हम खा रहे हैं। उसके प्रति अच्छी सोच रखने की बजाय वे राजनीति करते हैं। साथ ही देश हित में काम करने वाली पार्टी को नकली बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed