फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MP Naib Saini expressed gratitude to CM

सांसद नायब सैनी ने जताया सीएम का आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
MP Naib Saini expressed gratitude to CM
MP Naib Saini expressed gratitude to CM - फोटो : Kaithal
सांसद नायब सिंह सैनी ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर जो जिम्मेदारी का पदभार सौंपा है उसे वह पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन

सांसद नायब सिंह सैनी नई जिम्मेदारी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक लीला राम, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, भाजपा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा के कैथल जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, जिला महामंत्री सुशील राणा, रवि ने सांसद नायब सिंह सैनी को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया है। सांसद ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण की अगुवाई में जो भी कार्य उन्हें सौंपा जाएगा, वह उन्हें पूरा करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें अपने बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता को समान रूप से महत्व दिया जाता है। ओबीसी मोर्चा के माध्यम से गांव-गांव लोगों के बीच में जाकर काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया जो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर करते रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed