फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MP gave 50 lakh rupees for setting up oxygen plant

सांसद ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दिए 50 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
MP gave 50 lakh rupees for setting up oxygen plant
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व आम जन के स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत सांसद नायब सिंह सैनी ने कैथल मेें ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। इस राशि से जल्द ही जिला में ऑक्सीजन प्लांट लगेगा और स्थानीय स्तर पर ही ऑक्सीजन की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।
विज्ञापन

सांसद नायब सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के चलते आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा प्रदेश में हर जिले में मांग से अधिक ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। इसके साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि हमारे पास किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। जिला कैथल में 2 एमटी ऑक्सीजन का कोटे की निर्बाध सप्लाई चल रही है, जो कि वर्तमान में पर्याप्त है। फिर भी एहतियात के तौर पर जिला में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और धनराशि को मंजूर कर दिया गया है। उन्होंने आम जन से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान मत दें। सरकार द्वारा 24 घंटे निगरानी की जा रही है और प्रत्येक जिला के लिए मंत्रियों तथा उच्चाधिकारी प्रशासनिक प्रतिनिधियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। आम जन के हित लॉकडाउन का फैसला लिया गया है, जिसका उद्देश्य संक्रमण की चेन को तोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed