फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mourning spread due to two deaths in Faral

Kaithal News: फरल में दो मौतों से पसरा मातम

Fri, 25 Oct 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mourning spread due to two deaths in Faral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी-ढांड मार्ग पर बुधवार रात्रि में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों का फरल गांव में वीरवार को अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो युवाओं की मौत से गांव में मातम का माहौल रहा। इस दौरान गांव के अधिकतर लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जले। ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद करने की गुहार लगाई।

गौरतलब है कि चूहड़माजरा के पास हुई मोटरसाइकिल व कार की टक्कर में गांव फरल के चार युवक गंभीर रूप से हो गए थे। इनमें दो युवकों की बुधवार को मौत हो गई थी। इनमें 38 वर्षीय विनोद कुमार और 35 वर्षीय इकबाल उर्फ वकील शामिल हैं। इनका वीरवार को फरल गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


उधर, हादसे में घायल युवक संदीप व रोहित का इलाज चल रहा है। मामले की जांच पूंडरी थाना पुलिस कर रही है।

मृतक विनोद विवाहित था। उसके तीन लड़के हैं। इकबाल भी विवाहित था। उसके बच्चों में लगभग तीन वर्षीय बेटी और छह महीने का लड़का है। गांव के दोनों युवकों के अंतिम संस्कार में गांव के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। वीरवार को अहोई का पर्व था, लेकिन एक साथ दो युवाओं की मौत से गांव में मातम का माहौल रहा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक गरीब परिवारों से संबंध रखते थे और परिवार उन पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूंडरी थाना को पुलिस को दी शिकायत में फरल निवासी रोहित कुमार ने बताया था कि वह मजदूरी का काम करता है और उनके साथ गांव के विनोद कुमार, संदीप, वकील भी काम करते हैं। वे रोज की तरह अपने काम से छुट्टी करके शाम करीब छह बजे पबनावा से अपने गांव फरल के लिए निकले थे। विनोद बाइक से घर के लिए चला थे। वह बाइक चला रहा था। जबकि उसके पीछे संदीप, वकील वो बैठा था।


जब वे फरल गांव से पास और आरआर मोटर गैराज के पास पहुंचे तो सामने से पूंडरी की तरफ से आ रही एक कार चालक ने कार से सीधी टक्कर मारी। हादसे में विनोद व वकील को गंभीर चोटें आईं। जबकि उसे व संदीप को भी चोटें आई। विनोद व वकील की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पूंडरी थाना के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed