{"_id":"699618f99e9271692a053289","slug":"motor-damaged-water-supply-stopped-in-rajound-for-4-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-849045-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोटर खराब, राजौंद में 4 दिनों से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोटर खराब, राजौंद में 4 दिनों से जलापूर्ति ठप
Thu, 19 Feb 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर के पेगा मार्ग पर स्थित वाटर सप्लाई की मोटर खराब होने के कारण जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल आपूर्ति पिछले चार दिनों से पूरी तरह ठप पड़ी है। लगातार बंद पड़ी जल आपूर्ति से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में भी पानी की किल्लत ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।
पानी की सप्लाई बंद होने के कारण लोग हाथों में बाल्टियां और डिब्बे लेकर इधर-उधर पानी की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है। घरों में पीने का पानी, खाना बनाने, साफ-सफाई और अन्य दैनिक कार्यों के लिए भारी संकट उत्पन्न हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले भी एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही थी, जिससे किसी तरह काम चल जाता था लेकिन अब लगातार चार दिनों से नलों में पानी नहीं आने से स्थिति गंभीर हो गई है। लोगों ने बताया कि मोटर खराब होने की सूचना संबंधित विभाग को समय रहते दे दी गई थी, लेकिन अब तक समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विभागीय लापरवाही को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मोटर की मरम्मत कर नियमित जल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो नागरिक मजबूरन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।