फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mother-in-law arrested on charges of dowry harassment

Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law arrested on charges of dowry harassment
कैथल। शहर की एक काॅलोनी की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में सास को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में महिला थाना की महिला सिपाही सीमा ने धौला कुआं चोपड़ा पत्ती नरवाना जिला जींद निवासी पीड़िता की सास सुशीला को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी शिकायत के अनुसार उसकी शादी 12 दिसंबर 2019 को नरवाना निवासी तेजेंद्र के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार ने उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुरालजन खुश नहीं थे। बाद में दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में अभियोग अंकित किया गया था। मामले में पीड़िता के पति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवादढांड में मारपीट, रॉड के वार से युवक घायल
विज्ञापन

कैथल। कस्बा ढांड में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसमें बीपीआर कॉलोनी ढांड के 65 वर्षीय रामपाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 मई को जब वह कस्बा ढांड से गुजर रहा था तो एक अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की रॉड उसके सिर में चोटें मारकर उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed