{"_id":"6914e988bca80827970f6c72","slug":"mother-and-son-injured-in-a-fight-admitted-to-hospital-kaithal-news-c-18-1-knl1004-779767-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट में मां-बेटा घायल, अस्पताल में करवाया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट में मां-बेटा घायल, अस्पताल में करवाया गया भर्ती
Thu, 13 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अर्जुन नगर में हुई मारपीट की घटना में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अर्जुन नगर निवासी बोहती देवी ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे कॉलोनी के ही राजरानी, कृष्णा, दर्शना, बबीता, वीरमति और जसविंदर ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसे और उसके बेटे शमशेर को घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद