{"_id":"67784148348f0e69ca0cec61","slug":"mother-and-daughters-jewelery-stolen-in-jawahar-park-kaithal-news-c-18-1-knl1004-553158-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जवाहर पार्क में मां-बेटी के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जवाहर पार्क में मां-बेटी के गहने चोरी
Sat, 04 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जवाहर पार्क में एक महिला व पुरुष गांव सूजमा निवासी मां-बेटी के गहने चोरी कर ले गए। मीनू ने शहर थाना में शिकायत दी कि एक जनवरी को दोपहर उसकी बहन काजल व माता बाली शहर में सामान लेने के लिए गईं थीं। वहां पर एक अज्ञात महिला व पुरुष उनको बहकाकर जवाहर पार्क में ले गए। वहां आरोपी महिला ने उसकी माता व बहने के कानों की बालियां चोरी कर ली। साथ ही उसकी माता के गले से सोने की चेन भी चोरी कर ले गए। उन्हें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
किसान के खेत से तार ले गए चोर
राजौंद। बीर बांगड़ा मार्ग पर स्थित किसान के खेत से अज्ञात चोरों ने बिजली के तार चोरी कर लिए। किसान डिंपल राणा ने बताया कि उसके खेत में सबमर्सिबल मोटर के तार रात में चोरी हो गए। सुबह चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि दो माह पहले भी उसके खेत से तार चोरी हुए थे। इस बारे में अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा और अब फिर एक नई घटना घट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद