फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than 10 thousand students applied in five colleges

Kaithal News: पांच महाविद्यालयों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने किए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
More than 10 thousand students applied in five colleges
पांच महाविद्यालयों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने किए आवेदन
विज्ञापन

बीए संकाय संग अतिरिक्त विषय में भी दिख रहा रुझान
तीन से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 25 तक रहेगी जारी


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। कॉलेजों में स्नातक के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक शहर के पांच कॉलेजों में लगभग 10 हजार से अधिक बच्चों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। सबसे अधिक आवेदन विद्यार्थियों ने बीए संकाय के लिए किए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों में संकाय से अलग एक अन्य विषय लेने में भी रुचि दिख रही है।

कैथल शहर में राजकीय कॉलेज, आरकेएसडी कॉलेज, आईजी कॉलेज, जाट महाविद्यालय में अधिक विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। आरकेएसडी कॉलेज में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की संख्या लगभग 2200 तक पहुंच गई है। उच्च शिक्षा हरियाणा प्रवेश पोर्टल पर केंद्रीकृत ऑनलाइन पंजीकरण तीन जून 2024 से हो रहा है और यह 25 जून 2024 तक जारी रहेगा। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि कॉलेज अंग्रेजी, हिंदी, गणित, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में ऑनर्स शुरू करने जा रहा है। साथ ही मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और मास कम्युनिकेशन में स्नातक जैसे नए पाठ्यक्रम भी शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


विषय सीटें पंजीकरण

बैचलर ऑफ आर्ट एडेड 560 1184

सांयकालीन बैचलर ऑफ आर्ट स्वयंपोषित 380 134

बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन स्वयंपोषित 70 102

बैचलर ऑफ कॉमर्स एडेड 160 327

बैचलर ऑफ कॉमर्स स्वयंपोषित 80 92

बैचलर ऑफ कॉमर्स सांयकालीन 220 70

बैचलर ऑफ कॉमर्स हॉर्स स्वयंपोषित 60 96

बैचलर ऑफ कॉमर्स वोकेशनल एंड प्रैक्टिस 60 11

ऑफ इंश्योरेंस सांयकालीन स्वयंपोषित

बैचलर ऑफ कॉर्मस वोके शनल टैक्स एंड 60 11

प्रक्रियाएं एवं प्रथाएं स्वयंपोषित

बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन स्वयंपोषित 70 251

बीएससी लाइफ साइंस एडेड 80 102

बीएससी लाइफ साइंस स्वयंपोषित 80 28

बीएससी फिजिकल साइंस एडेड 140 169

बीएससी फिजिकल साइंस स्वयंपोषित 120 78

बैचलर ऑफ वोकेशनल बैंकिंग वित्तीय सेवाएं 30 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed