{"_id":"57c87e104f1c1b5a212cb882","slug":"mobile-trace-action-crime-agitation-jat-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ट्रेस होने पर भी नहीं हो रही है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल ट्रेस होने पर भी नहीं हो रही है कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
जाट आंदोलन
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों द्वारा की गई लूटपाट व आगजनी के दौरान लूटे गए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस होने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। ये आरोप आरक्षण आंदोलन के दौरान कैंची चौक पर लूटपाट व आगजनी का शिकार हुए राणा मोबाइल सेंटर के संचालक इंद्रजीत सिंह ने लगाए।
उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा कैंची चौक पर दर्जनों दुकानों में लूटपाट व आगजनी की गई थी जिसमें उनकी दुकान से सामान चोरी कर आग के हवाले कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि लूटपाट व आगजनी में उसका करीब साढ़े 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ था।
उसकी दुकान से जो मोबाइल चोरी किए गए थे उनमें से सबस्क्राइबर सेल द्वारा 4 मोबाइलों को इएमआई नंबर की सहायता से ट्रेस किया जा चुका है लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वे बार-बार पुलिस स्टेशन के चक्कर लगा रहें हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
इंद्रजीत ने चेतावनी दी की यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे परिवार के सदस्यों के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द ही सभी सबूत एकत्रित कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।