फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   mobile team

Kaithal News: सीएम सचल दल टीम के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले चार कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
mobile team
कैथल। मुख्यमंत्री सचल दल की टीम ने मंगलवार दोपहर को जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा प्रशासन की बैठक में गए मिले। कार्यालय के रिकॉर्ड अनुसार हाजिरी रजिस्टर की जांच पर 11 कर्मचारी कार्यालय तैनात पाए। रजिस्टर में विक्रम पाल सिंह व बलवान सिंह सहायक के हाजिरी के कॉलम खाली मिले, जिन्हें गैर हाजिर दर्शाया। इसके ऑपरेटर जसवीर व स्वीपर कम चौकीदार प्रेम गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन

हलचल रजिस्टर में किसी कर्मचारी को फील्ड में जाने बारे इंद्राज नहीं मिला। कार्यालय के रिकार्ड अनुसार एक अप्रैल 2022 से छह जून 2023 तक सभी श्रेणियों की पेंशन स्कीम के 7323 आवेदन प्राप्त होने पाए। इनमें से 4875 मंजूर होने, 1774 रद्द होने व 674 आवेदन लंबित मिले। सरकार द्वारा निर्धारित सेवा अधिकार की अवधि से ज्यादा समय तक कोई भी केस लंबित नहीं मिला। निरीक्षण कार्यालय में तैनात सेक्शन ऑफिसर सुमन रानी को साथ लेकर किया गया। टीम के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति और विभिन्न पेंशन योजनाओं के संबंध में रिकॉर्ड चेक किया।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि कार्यालय से प्राप्त की गई पूरी जानकारी को विभाग के मुख्यालय में चंडीगढ़ भेजा जाएगा। गैर हाजिर मिले कर्मचारियों और योजनाओं के लाभ से संबंधित आगामी कार्रवाई उच्चाधिकारियों की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो भी उच्चाधिकारियों के निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed