फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mobile phone found with prisoners, case against three

Kaithal News: बंदियों के पास मिला मोबाइल, तीन पर केस

Wed, 09 Oct 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Oct 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone found with prisoners, case against three
कैथल। जिला जेल में सुरक्षा वार्ड के सेल नंबर तीन में तलाशी के दौरान बंदियों से मोबाइल बरामद हुआ। सेल में तीन बंदी रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला जेल कैथल के सहायक अधीक्षक नरेश कुमार की शिकायत के अनुसार सात अक्तूबर को उप-सहायक अधीक्षक जेल बलजीत सिंह की निगरानी में सुरक्षा वार्ड के सेल नंबर तीन की तलाशी करवाई गई। इस दौरान सेल में बंद विचाराधीन बंदियों आशीष, रोहित व मयंक के बिस्तर के नीचे से मोबाइल बरामद हुआ। शिकायत अनुसार आरोपियों ने इसे छिपाकर रखा हुआ था। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed