फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   mmera aapakee krpa se sab kaam ho raha hai...era aapakee krpa se sab kaam ho raha hai...

Kaithal News: मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...

Sun, 11 Aug 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
mmera aapakee krpa se sab kaam ho raha hai...era aapakee krpa se sab kaam ho raha hai...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर में चल रही प्रभातफेरियों में भक्ति की गंगा बह रही है। शनिवार की प्रभातफेरी कृष्ण वधवा के निवास पर हुई।

समिति के प्रधान शंटी आहुजा ने बताया कि सुबह के समय जब ठाकुर जी की ध्वजा को लेकर श्रद्धालु गाते बजाते हुए मंदिर से नगर परिक्रमा करते हुए कृष्ण वधवा बंसी वाले के निवास पर पहुंचे तो वधवा परिवार और अन्य उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर ठाकुर जी की ध्वजा का स्वागत किया। प्रभातफेरी का शुभारंभ गणपति जी की वंदना से किया गया। इसके बाद भजन गायक राजेंद्र कामरा के भजन मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है... पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में लीन कर दिया। कृष्ण वधवा के भजन हरि शरणम, हरि शरणम, कृष्ण शरणम गोपाल शरणम ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


आहूजा ने बताया कि रविवार की प्रभातफेरी राजिंद्र कामरा, मोंटी कामरा की ओर से श्री कृष्ण कृपा मन्दिर में होगी। प्रभातफेरी के समापन पर आरती की गई और प्रसाद वितरित किया। प्रभातफेरी में पूर्व प्रधान सुरेश सरदाना, बलदेव वधवा, आशु सरदाना, भीषू चौधरी, योगेश चुटानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed