फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA Jamba's tongue slipped again on social media

Kaithal News: सोशल मीडिया पर विधायक जांबा की जुबान फिर फिसली

Sat, 16 Nov 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
MLA Jamba's tongue slipped again on social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी हलके में पहली बार भाजपा पार्टी से चुने गए विधायक सतपाल जांबा जब से विधायक बने हैं। तभी से किसी न किसी बयान को लेकर चर्चाओं में आ रहे हैं। उन्होंने वीरवार को विधानसभा सत्र में बोलते हुए सोशल मीडिया पत्रकारों को ब्लैक मेलर बताया है।

अपने संबोधन में सतपाल जांबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया के पत्रकार छोटी-छोटी बातों पर पैसे मांगते हैं, यदि पैसे ना दे तो वह गलत खबर लगाने की कहते हैं। सतपाल जांबा ने कहा कि उनके इलेक्शन में 200 के करीब ऐसे सोशल मीडिया पत्रकार उनसे पैसे मांगने आए थे। इनकी कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं होती, ना इनका कोई क्राइटेरिया होता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब नया साल आने वाला है इसलिए वह फिर पैसे मांगने आ जाएंगे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से निवेदन किया कि उनके लिए भी कोई क्राइटेरिया बनाया जाए। विधायक सतपाल जांबा के विधानसभा में दिए गए इस बयान को लेकर सोशल मीडिया के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। कुछ दिन पहले भी जांबा महिला सरपंच के प्रति विवादित टिप्पणी करने को लेकर चर्चाओं में आए थे। जिसके बाद उन्होंने माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एक निजी कार्यक्रम पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी ने विधायक के बयान पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है। इसमें भाजपा नेताओं का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed