{"_id":"68ed602636bda028ee011523","slug":"mla-hans-expressed-concern-over-the-increasing-number-of-accidents-caused-by-overloaded-trolleys-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139303-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ओवरलोड ट्रालियों से बढ़ते हादसों पर विधायक हंस ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ओवरलोड ट्रालियों से बढ़ते हादसों पर विधायक हंस ने जताई चिंता
Tue, 14 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। हल्का गुहला के विधायक देवेंद्र हंस ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने उपायुक्त कैथल को पत्र लिखकर इस स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेने और जिम्मेदार विभागों को सख्त कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
विधायक हंस ने बताया कि निकटवर्ती गांवों से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियां पराली के बंडल लेकर निजी पावर प्लांट में पहुंचती हैं, जहां इनसे बिजली उत्पादन किया जाता है। लेकिन अधिक मुनाफा कमाने की होड़ में कई वाहन मालिकों ने ट्रालियों की लंबाई और चौड़ाई को मानक आकार से कई गुना बढ़ा लिया है। परिणामस्वरूप, ये ओवरलोडेड और ओवरसाइज ट्रालियां तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ती हैं, जिससे कैथल–पटियाला मुख्य मार्ग सहित अन्य रास्तों पर गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह कम पड़ने से आम वाहनों के लिए गुजरना मुश्किल हो गया है और आए दिन टक्कर की घटनाएं हो रही हैं। कई लोग इन हादसों में अपनी जान भी गंवा चुके हैं। विधायक ने प्रशासन से मांग की कि इन ट्रालियों के आकार, परमिट, पंजीकरण और चालकों के लाइसेंस की सख्त जांच की जाए।