{"_id":"67459f552c98f3e94f092a06","slug":"mla-aditya-surjewala-surrounded-government-regarding-sending-buses-from-kaithal-depot-to-ncr-districts-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैथल डिपो से NCR जिलों में बस भेजने का मामला, विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सरकार को घेरा; बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कैथल डिपो से NCR जिलों में बस भेजने का मामला, विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सरकार को घेरा; बोले...
Tue, 26 Nov 2024 03:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:43 PM IST
सार
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी को कैथल की जनता से इतना द्वेष क्यों है कि टूटी खिड़की, टूटे शीशे व टूटी लाइटें से परिपूर्ण बसों को भेजकर यात्रियों को परेशान और दुर्घटनाग्रस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक आदित्य सुरजेवाला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायु प्रदूषण के बढ़ने के बाद कैथल डिपो से एनसीआर जिलों में भेजी गई बसों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत का वार तेज हो गया है। इस मामले में अब कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर जनता के अधिकारों का हनन व परेशान करने का आरोप लगाया है। कैथल से एक बयान जारी करते हुए विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैथल को खटारा बसों का उपहार देकर यात्रियों के साथ भद्दा मजाक और उनका अपमान किया है।
विज्ञापन
साल 2022-2024 में कैथल में आई नई 48 BS-6 बसों को झज्जर, भिवानी व पानीपत भेजकर वहां से पुरानी BS-3 की बसों को कैथल भेज दिया है। कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी को कैथल की जनता से इतना द्वेष क्यों है कि टूटी खिड़की, टूटे शीशे व टूटी लाइटें से परिपूर्ण बसों को भेजकर यात्रियों को परेशान और दुर्घटनाग्रस्त किया जा रहा है। कैथल डिपो में आई सभी पुरानी बसों की खिड़की, टूटी पड़ी है। कई खिडकियों पर जग लगा हुआ है। कोई फर्स्टएड बॉक्स की सुविधा नहीं है। आग बुझाने वाले यंत्र एक्सपायर हो चुके है।
विज्ञापन
गियर बॉक्स भी सही से काम नहीं कर रहे है। फॉग लाइटें, पीली टेप की बसी में सुविधा नहीं है। सीटें टूटी पड़ी है। कवर खराब हो चुके हैं। कई बसों को बॉडी भी जर्जर हो चुकी है। कई बसों के टायर भी खराब हो चुके हैं, जिससे बस बीच रास्तों में ही खड़ी हो रही हैं। यात्री अपनी जगह समयानुसार नहीं पहुंच पा रहे, घंटों घंटों ख़राब हुई बस का बीच रास्ते में ही ठीक होने का इंतजार करते रहते हैं। बीच रास्तों में ही बसों के शीशे टूट जाते हैं जिससे यात्री घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन