फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Missing signs with white stripes

Kaithal News: सफेद पट्टियां संग सांकेतिक चिह्न गायब

Fri, 15 Nov 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Missing signs with white stripes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धुंध का मौसम शुरू हो चुका है। बीते चार दिनों से सुबह और शाम के समय दृश्यता 30 मीटर से भी कम होने लगी है लेकिन शहर की कई सड़कों सहित ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों पर सुरक्षा के प्रबंध अधूरे हैं। मार्गों व सड़कों पर सफेद पट्टियां गायब हो चुकी हैं। ऐसे में आगामी दिनों में धुंध बढ़ने पर हादसे बढ़ने की आशंका है।

हालांकि लोक निर्माण विभाग सड़कों पर पट्टियां लगाने का कार्य लगातार किए जाने का दावा कर रहा है, लेकिन शहर के अंदर और शहर को गांवों से जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर पट्टियां लगाने का कार्य अभी तक शुरू तक नहीं हुआ है। यहां तक कि जिन सड़कों पर गड्ढे हैं, उनकी मरम्मत भी नहीं की जा रही।
विज्ञापन


शहर में भगत सिंह चौक से चंदाना गेट तक मार्ग, फ्रांसवाला रोड, शक्तिनगर मार्ग, चीका रोड, प्योदा रोड सहित कई ऐसी सड़कें हैं, जिन पर सफेद पट्टियां लगाने का कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, जींद व करनाल रोड पर पट्टियां तो लगी हैं, लेकिन वे इतनी धुंधली हो चुकी हैं कि धुंध में दिखाई नहीं देेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद पट्टियों के अलावा सड़कों पर लगाए जाने वाले सांकेतिक चिह्नों का भी अभाव है। मुख्य मार्गों पर लगाए सांकेतिक चिह्नों की स्थिति ठीक नहीं है। कहीं टूटे पड़े हैं तो कहीं घास में छुपे हुए हैं। कैथल शहर से बाहर हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कलायत के कैंची चौक, तितरम मोड, नया बस अड्डा चौक, अंबाला बाईपास मार्ग सहित क्योड़क गांव के नजदीक इस प्रकार की सुविधा न होने के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतें आ रही हैं।

तीन दिनों में हो चुके कई हादसे ः धुंध से तीन दिनों में कई हादसे हो चुके हैं। इनमें से सबसे बड़ा हादसा 13 नवंबर को गांव पाडला में हुआ, जिसमें दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई थी। चीका व शहर क्षेत्र में दो बाइक सवारों की हादसों में मौत हुई है।

सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने का कार्य जारी है। इसके अलावा सड़कों की जरूरत के अनुसार मरम्मत भी की जा रही है। विभाग इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहा है। -जगबीर सिंह, अधीक्षक अभियंता-लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed