फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Misdeed case with minor girl in Kaithal

Haryana Crime: किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग को किया निरुद्ध

Thu, 24 Jul 2025 07:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग और एक अन्य आरोपी को पकड़ा है। आरोपियों ने पहले लड़की का नहाते समय वीडियो बनाया और बाद में ब्लैकमेल कर पीड़िता से दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Misdeed case with minor girl in Kaithal
दुष्कर्म मामला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग और एक अन्य आरोपी को पकड़ा है।  इस मामले में चौकी रामथली पुलिस प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम ने जांच करते हुए एक 15 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध करने के अलावा 21 वर्षीय आरोपी लवप्रीत को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत के अनुसार 15 जुलाई को दिन के समय पड़ोस के ही दो युवकों ने नहाते समय उसकी 15 वर्षीय बेटी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में वीडियो दिखाकर पीड़िता को डराया। इसके बाद लड़की को ब्लैकमेल किया। दोनों आरोपियों ने लड़की को रात के समय छत पर आने के लिए मजबूर किया और फिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर गुहला थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया था। नाबालिग को अदालत के आदेशानुसार बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया व आरोपी लवप्रीत को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed