{"_id":"6795373fc94d2ee74d0ce37a","slug":"minor-arrested-with-stolen-bike-kaithal-news-c-18-1-knl1004-568054-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरीशुदा बाइक सहित नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरीशुदा बाइक सहित नाबालिग गिरफ्तार
Sun, 26 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एंटी व्हीकल स्टाफ ने बाइक चोरी के एक मामले में बाइक सहित नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने करते हुए एक 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जनकपुरी कालोनी कैथल निवासी रणधीर सिंह की शिकायत थी कि 13 अगस्त को उसकी बाइक ढांड रोड कैथल से अज्ञात चोरी करके ले गया था। थाना सिविल लाइन में यह मामला दर्ज कराया गया था। नाबालिग के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। संवादहथकढ़ी शराब सहित आरोपी को दबोचा
कैथल। सीवन थाना की पुलिस ने 10 बोतल हथकढ़ी शराब सहित आरोपी काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन पुलिस के एएसआई सुरेंद्र की टीम ने शाम को गश्त के दौरान सूचना मिलने पर फर्श माजरा रोड सीवन पर नाकाबंदी की। वहां कुछ समय बाद सीवन की साइड से आए संदिग्ध भगत सिंह कालोनी कैथल निवासी कृष्ण को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में दो प्लास्टिक कैनी से 10 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में मामला दर्ज करके पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
पूंडरी में खेतों से चुराए ट्रांसफार्मर
कैथल। पूंडरी थाना की पुलिस ने चोरी का एक केस दर्ज किया है। बिजली निगम पूंडरी की एसडीओ सपना रानी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर छह जनवरी को अहमदपुर के अमर सिंह के खेतों में रखा ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। चुराए गए ट्रांसफार्मर की कीमत 54 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद