फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ministerial staff personnel will demonstrate on 18th

Kaithal News: मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मी 18 को करेंगे प्रदर्शन

Fri, 29 Nov 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ministerial staff personnel will demonstrate on 18th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लंबित मांगों का पिछले लंबे समय से निराकरण नहीं होने से एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल कर्मियों में नाराजगी है। स्टाफ एसोसिएशन राज्य कमेटी के प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान ने कहा कि शिक्षा विभाग मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मी अपनी मांगों को लेकर 18 दिसंबर को शिक्षा सदन पंचकूला पर मास डेपुटेशन प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन का शिक्षा मंत्री, एसीएस व डायरेक्टर को नोटिस भेजा गया है। अगर समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी मास डेपुटेशन प्रदर्शन के दौरान शिक्षा सदन पर डेरा डालेंगे, जिसकी व्यापक तैयारियों को लेकर प्रदेश भर में जिला स्तर पर विस्तारित बैठकें कर डीईओ की मार्फत भी नोटिस भेजे जा रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि दूर-दराज स्थानांतरित का तत्काल स्थानांतरण, वरिष्ठता सूची अपडेट, वर्कलोड अनुसार नए पद व सेवानियम, सभी खाली पदों पर स्थायी भर्तियां व पदोन्नतियां, एसीपी सहित अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निपटान, योग्यता अनुरूप उच्च पदों पर समायोजन, कठिन क्षेत्र का स्पेशल भत्ता 10 हजार व निजीकरण की नीतियों पर रोक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट मीटिंग जारी ः ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन कैथल यूनिट की गेट मीटिंग एक्सईएन कैथल के खिलाफ दूसरे दिन जारी रही। मुख्य वक्ता अनिल जेई ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त राज्य का दम भारती है और दूसरी तरफ बिजली विभाग के अधिकारी टेक्निकल कर्मचारियों को फील्ड में लगाने की बजाय उल्टा उनको ऑफिस में बैठा रखे हैं। ऑर्डर उनके दिखने के लिए फील्ड में दिखा रखे हैं।

आरोप लगाते हुए कहाकि सबसे बड़ी बात तो ये है कि ये तकनीकी कर्मचारियों को ऑफिस में बैठे हैं और अलाउंस सारे फील्ड के कर्मचारियों के ले रहे है। गेट मीटिंग की अध्यक्षता सुरेंद्र शर्मा यूनिट कैशियर ने की और मंच संचालन सुरेंद्र पहलवान यूनिट उप प्रधान ने किया।


इस मौके पर यूनिट सचिव अनिल फोरमैन, अजय कौशिक, रघुबीर चहल जेई, भारत कुकरेजा सिटी वन प्रधान, सुरेंद्र पहलवान, सुखदेव जांगड़ा, भूषण चावला, शेर सिंह फोरमैन, राजेश बीडी, प्रेम, नरेश, राम कुमार जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed