फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Minister of State Kamlesh Dhanda and MP Naib Saini laid the foundation stone for development works worth more than one crore

एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Kamlesh Dhanda and MP Naib Saini laid the foundation stone for development works worth more than one crore
राजौंद। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने सांसद नायब सैनी के साथ मिलकर रविवार को राजौंद में करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने स्वच्छता अभियान की भी शुरुआत की। दोनों नेताओं ने सामान्य अस्पताल से लेकर पेगा रोड तक 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली और नाली निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। इससे वार्ड नंबर सात व आठ के लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसी प्रकार उन्होंने 32 लाख 18 हजार रुपये से स्वर्ण जयंती पार्क के सुदृढ़ीकरण व सौदर्यकरण कार्य, 12 लाख 96 हजार रुपये से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य का भी शिलान्यास किया। राज्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। आम जन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से इस क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा दिनरात क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रह हैं। कोरोना के कारण विकास कार्यों की गति कुछ धीमी हुई थी। अब सरकार द्वारा विशेष रोडमैप तैयार करके विकास कार्यों की गति को बढ़ाया गया है। इस मौके पर दिलावर सिंह, सचिव रविंद्र कुमार, एमई अशोक कुमार, जेई संजीव धीमान, कपिल दिक्षित, कुलविंद्र राणा, महेंद्र शर्मा, सुशील कुमार, महेश चंद खेड़ी शेरू, सतीश छाबड़ा, कमल राणा, देवेंद्र बनोट, विरेंद्र बल्हारा, रामेहर जांगड़ा, कुशलपाल राणा, विरेंद्र राणा, सुरेश सिंगरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीडीपीओ परिसर से किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ-दोनों नेताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष में चलने वाले विशेष महा सफाई अभियान का शुभारंभ राजौंद के बीडीपीओ कार्यालय परिसर से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed