फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Minimum temperature below nine, AQI above 150

Kaithal News: न्यूनतम तापमान नौ से नीचे, एक्यूआई 150 से ऊपर

Wed, 11 Dec 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature below nine, AQI above 150
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में अब लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बीच अधिकतम व न्यूनतम तापमान घट रहा है। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज गई है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से नीचे 8.7 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया वहीं एक्यूआई फिर बढ़ गया। यह 150 से ज्यादा 176 दर्ज किया गया। सोमवार को यह 85 रहा था।

गौरतलब है कि मौसम में हुए बदलाव के बीच अब ठंड कंपकाने लगी है। इससे पहले रविवार रात के समय जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई थी। अब सुबह व शाम के समय चल रही शीतलहर से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्द हवाओं के कारण सुबह-रात में लोगों का पैदल व दोपहिया वाहनों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्यवक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब दिसंबर महीने के शुरू होने के बाद और अधिक ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी तक इस मौसम में गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है। इस मौसम में सब्जियों की फसल को काफी फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यदि बूंदाबांदी फिर से होती है तो सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को होगा। जितनी ज्यादा ठंड होगी गेहूं की फसल को भी उतना ही फायदा होगा। दूसरी ओर बढ़ती ठंड से लोगों में गर्म पेय और गर्म खाद्य पदार्थों की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रविवार को सुबह मौसम में बदलाव आया था।


उन्होंने यह भी बताया कि अब 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed