फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mini sectriate fired, record fired

लघु सचिवालय के जिला कृषि उपनिदेशक कार्यालय में स्थापना शाखा सहित कई शाखाओं का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Mini sectriate fired, record fired
लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल स्थित कृषि उपनिदेशक कार्यालय में मंगलवार की रात को आग लग गई। जिसमें कंप्यूटर, फोटोस्टेट की मशीन सहित स्थापना शाखा व अन्य शाखाओं से जुड़ा रिकार्ड जलकर राख हो गया। रात को दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही है कि पास में टैक्स विभाग के कार्यालय में आग नहीं पहुंची। जहां पूरा कार्यालय फाइलों व रिकॉर्ड से भरा हुआ है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार चौकीदार रणधीर को रात के समय धुआं उठता दिखाई दिया। जब वह कृषि उपनिदेशक कार्यालय की ओर गया तो वहां आग की लपटें उठती दिखाई दीं। उसने तुरंत शोर मचाया और कंट्रोल रूम से दमकल विभाग को सूचित किया। जल्द ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कार्यालय में लगी आग पर काबू पाया। बाद में टेक्स विभाग के कार्यालय की भी जांच की गई। जहां सब कुछ सुरक्षित पाया गया।
विज्ञापन

बड़ा नुकसान टला
गनीमत रही कि आग केवल डीडीए कार्यालय के एक हाल कमरे तक सीमित रही। जिसमें कई शाखाएं काम करती हैं। आग यदि पास के टेक्स विभाग, इससे आगे चुनाव कार्यालय में फैल जाती तो लघु सचिवालय के अन्य विभागों के कार्यालयों में भी भारी नुकसान हो सकता था। लेकिन समय रहते दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डा. कर्मचंद ने बताया कि रात को आग की सूचना मिलने पर कर्मचारी सहित वे मौके पर पहुंच गए थे। तहसीलदार भी मौके पर थे। रात को ही आग पर काबू पा लिया गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान के आकलन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जो आंकलन करके रिपोर्ट देगी, उस रिपोर्ट को प्रदेश मुख्यालय प्रेषित कर दिया जाएगा। पूरे घटनाक्रम की जानकारी उपायुक्त महोदय को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed