{"_id":"649f32ef02b8cfd48702df38","slug":"mhari-tanu-ritu-got-haryana-team-silver-medal-in-football-kaithal-news-c-245-1-kht1001-1226-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: म्हारी तनु, रितु ने हरियाणा टीम को फुटबॉल में दिलवाया रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: म्हारी तनु, रितु ने हरियाणा टीम को फुटबॉल में दिलवाया रजत पदक
Sat, 01 Jul 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
कैथल। मानस गांव की तनु व रितु ने हरियाणा फुटबॉल टीम में खेल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों की बेटियों के इस प्रदर्शन के बलबूते हरियाणा की टीम ने राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते हुए हरियाणा की टीम ने रजत पदक जीता। बेटियों की इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद गांव में खुशी का माहौल है। वीरवार को गांव पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
फुटबॉल नर्सरी के कोच सचिन ने बताया कि यह 27वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 15 से 20 जून तक अमृतसर में आयोजित हुई थी। इसमें हरियाणा की टीम ने मनीपुर, रेलवे, हिमाचल की टीम को हराया।
गांव मानस की खिलाड़ी तनु व रितु सहित अन्य खिलाडि़यों ने सेमीफाइनल में उड़ीसा की टीम को एक शून्य से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि फाइनल में उसे तामिलनाडु से 2-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। नतीजतन हरियाणा की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि हरियाणा की टीम की फुटबॉल प्रतियोगिता में यह पहली बेहतरीन सफलता रही।
विज्ञापन
कोच सचिन ने बताया कि जिले में लड़कियों के लिए केवल एक ही फुटबॉल नर्सरी मानस के राजकीय स्कूल में हैं। इसमे लगभग 70 महिला खिलाड़ी अभ्यास करती हैं। खिलाड़ी तनु व रितु लगभग पांच वर्षों से फुटबॉल नर्सरी में अभ्यास कर रही हैं। इस मौके पर कोच सचिन, कोच प्रवीण, बृजपाल, स्कूल के हेडमास्टर बलराज व गांव मानस की दोनों पट्टियों की ग्राम पंचायतों ने खिलाड़ी तनु व रितु को सम्मानित किया।