Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mhara Kaithal Hopeful...these 25 hopes will come to fruition

Kaithal News: म्हारा कैथल आशावान... ये 25 उम्मीदें चढ़ेंगी परवान

Wed, 01 Jan 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mhara Kaithal Hopeful...these 25 hopes will come to fruition
कैथल को वर्ष 2025 में विकास की कई सौगातें मिलेंगी। इनके तहत स्वास्थ्य विभाग, परिवहन, शिक्षा, कृषि क्षेत्र में उम्मीदें पूरी होने की आस है। नगर परिषद कैथल की कई परियोजनाओं के पूरा होने की संभावनाएं भी हैं। अलग-अलग क्षेत्रों की 25 उम्मीदें, जो परवान चढ़ेंगी, उनकी इबारत प्रशासन लिखेगा...!
विज्ञापन

इस साल जिले में दो बड़ी विकास परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। इससे जिले ही नहीं, बल्कि आस-पास के क्षेत्र के लोगों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। इनमें वर्ष 2023 के अक्तूबर में करीब 950 करोड़ रुपये से चल रहे मेडिकल कॉलेज के भवन का 60 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा होना प्रस्तावित है। वहीं, गांव मूंदड़ी में बन रहे प्रदेश के पहले महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य भी पूरा होने की उम्मीद है। सरकार इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन


इसके साथ जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य परियोजना में शामिल अमृत 2.0 के तहत भी काम शुरू होगा। सड़कों के सुधारीकरण के तहत कैथल-पटियाला और चीका-यमुनानगर एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिलने के बाद इसकी निविदा सूचना जारी होगी। जम्मू-कटरा हाईवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नए साल में इसे विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। जिले में यह हाईवे 18 गांवों से होकर गुजर रहा है। इसका प्रवेश कलायत के खरक पांडवा गांव से है। म्हारे कैथल में विभिन्न विभागों से नए साल में ये 25 नई परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास
n जम्मू-कटरा हाईवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वर्ष 2025 में इसे विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

n
कैथल से पटियाला स्टेट हाईवे के दोहरीकरण कार्य के तहत इसकी निविदा सूचना जारी की जाएगी। अभी वन विभाग से इसके निर्माण के लिए एनओसी लेने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए सरकार ने करीब 130 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

n
चीका से यमुनानगर तक भारत माला 2.0 प्रोजेक्ट के तहत सड़क का दोहरीकरण का काम शुरू होगा। इसके लिए भी संबंधित विभाग की ओर से काम शुरू किया जाएगा।

n
पिछले करीब 10 साल से लंबित बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होगा। एक एजेंसी से सर्वे करवाया गया है। करीब 22 करोड़ रुपये की लागत आनी है।

n
सीवन, कलायत और पूंडरी में नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव फरवरी में प्रस्तावित है। यहां चुनाव होगा। सीवन में पहली बार नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद चुनाव होगा।

n
कौल और फतेहपुर में महाग्राम योजना के तहत शुरू किया गया कार्य नए साल में पूरा होगा। साथ ही सीवन में एसटीपी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सीवरेज व्यवस्था को चालू किया जाएगा।

सीवन में वर्ष 2016 से महाग्राम योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अब यहां पर नगर पालिका का गठन होने के बाद इसे नगर पालिका के अधीन किया गया है। यह भी इस साल शुरू हो जाएगा।

n प्यौदा रोड पर बने वाटर टैंकों की स्टोरेज क्षमता बढ़ाई जा रही है। पेयजल की किल्लत से छुटकारा मिलेगा। करीब साढ़े सात करोड़ रुपये से तैयार यह प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है। टैंकों की क्षमता दो करोड़ चार लाख 38 हजार 438 गैलन अतिरिक्त बढ़ गई है। यह पानी नहर में सप्लाई आने तक पर्याप्त रहेगा। इसका ट्रायल जारी है।

n
जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य परियोजना में शामिल अमृत 2.0 के तहत भी काम शुरू होगा।

n
नगर परिषद की ओर से वैध की गई 20 में से 12 कॉलोनियों में करीब 25 करोड़ रुपये से शुरू किए गए कार्य पूरे हो जाएंगे।


स्वास्थ्य
n
950 करोड़ रुपये से बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य पूरा होगा।

n नए साल में नियुक्त हुए डॉक्टरों को जिले के अस्पतालों में भेजा जाएगा। करीब 30 डॉक्टरों के आने का अनुमान है।

n
पुराने अस्पताल में 100 बेड के जच्चा-बच्चा अस्पताल का निर्माण होगा। इसके लिए सरकार ने छह करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।

n
टीबी की लैब का निर्माण होगा। इस समय केवल जिला नागरिक अस्पताल में ही लैब बनाई गई है।

n
चिकित्सकों व स्वास्थ्य अधिकारियों के रहने के लिए लिए क्वार्टर का निर्माण कराया जाएगा।

n
अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम शुरू होगा। यह कार्य केवल एनओसी न मिलने के कारण रुका हुआ है।

शिक्षा
n राजौंद में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू होगा। महाविद्यालय के लिए जींद रोड आईटीआई के पास जगह मिल चुकी है।

n गुहला क्षेत्र के चक्कू लदाना गांव में सरकारी महाविद्यालय को भी नया भवन मिलेगा। 13 एकड़ में बनने वाले इस कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।

n
नए साल 2025 के अंत तक महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विवि के नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी विश्वविद्यालय के भवन में ही पढ़ाई कर पाएंगे।

n
शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2025 में सभी अशिक्षित लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर साक्षर किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने काउंसलर तैयार कर लिए हैं। योजना के तहत अशिक्षित लोगों को साक्षर करने के लिए जिले में 100 से अधिक काउंसलर तैयार किए गए है। ये काउंसलर गांवों में घर-घर जाकर अशिक्षित लोगों को

साक्षर करेंगे।

n
समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय की ओर से ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा स्कूल में लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत इन बच्चों का स्कूलों में दाखिला करवाया जाएगा।

परिवहन
n कैथल डिपो में बीएस छह तकनीक की मार्च से पहले 30 नई बसें मिलेंगी। इस साल बीएस छह तकनीक की 48 बसें एनसीआर क्षेत्र में आने वाले जिलों में भेजी गई हैं।

n चीका में आधुनिक तरीके का बस स्टैंड का निर्माण पूरा होगा। यह जिले का पहला ऐसा बस स्टैंड होगा, जो पूरी तरह से एसी से लैस होगा। यहां बच्चों को दूध पिलाने के लिए ब्रेस्ट फीडिंग रूम भी बनाया जा रहा है।

n कैथल रेलवे स्टेशन पर मुख्य द्वार का निर्माण कार्य पूरा होगा। इसके अलावा शहर में देवीगढ़ और कुतुबपुर रोड स्थित फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराए जाने की तैयारी है। रेलवे की तरफ से अंडरपास बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।


खेल
n खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके खिलाड़ियों को दी जाएगी छात्रवृत्ति। इस दौरान सैकड़ों खिलाड़ियों को यह छात्रवृत्ति दी जाएगी।

n
सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में करीब ढाई लाख रुपये की लागत से बनाए गए बॉस्केटबॉल के स्टेडियम में शुरू होगा अभ्यास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed