{"_id":"669c380d8c12bffb6b01c884","slug":"met-secretary-for-facilities-in-siwan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-435077-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में सुविधाओं के लिए सचिव से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में सुविधाओं के लिए सचिव से की मुलाकात
Sun, 21 Jul 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी राजपाल तंवर ने सीवन में सीवरेज चालू करने, गलियां व खराब सडकें बनाने व अन्य विकास कार्यों को लेकर नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने मुलाकात की।
राजपाल ने बताया कि सीवन में विकास कार्यों को लेकर नगरपालिका सचिव से बात हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही काम शुरू करवाएं जाएं।
उन्होंने बताया कि सीवन में को-आपरेटिव सोसायटी, पटवार भवन वाली सड़क को बनवाने को लेकर, नगर की अन्य गलियों व नालियों के निर्माण, नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर, नगर में स्ट्रीट लाइट लगवाने आदि को लेकर उनसे बात हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कार्य करवाएं जाएंगे।
नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि नगर में सफाई कर्मचारी तो कार्यरत है, लेकिन नगर की कई कॉलोनियों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं और सफाई नहीं होती है। डोर टू डोर कर्मचारी भी रोजाना कचरा उठाने नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन
मौसम मच्छरों का है और कचरे पर मच्छर व मक्खी अधिक हो जाती हैं जिससे बीमारी तक फैलने का खतरा बना रहता है। तंवर ने बताया कि नगरपालिका सचिव ने आश्वासन दिया है कि सीवरेज व्यवस्था जल्द दुरुस्त की जाएगी। सफाई व्यवस्था के लिए भी काम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ मंगेश, विजय, सतीश व अन्य मौजूद रहे।