फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message given to promote tree plantation and water conservation

Kaithal News: पौधरोपण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का दिया संदेेश

Wed, 19 Feb 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Message given to promote tree plantation and water conservation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह 2024-25 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के नोडल अधिकारी संदीप दुबे ने रिसोर्स पर्सन डॉ. पलक चावला का स्वागत किया।

इसके बाद डॉ. पलक चावला पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में इस वर्ष की राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह की थीम में पौधरोपण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर केंद्रित गतिविधियां शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


डॉ. पलक ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह 2024-25 का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिसमें स्कूली छात्रों और शिक्षकों को शामिल करते हुए समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया है। इस पहल का उद्देश्य युवा वर्ग और शिक्षकों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना, नवीन समाधानों को प्रेरित करना और स्थायी जल प्रबंधन के प्रति ज़िम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेड़ पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने, वायु की गुणवत्ता में सुधार करने और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे प्राकृतिक वायु फिल्टर के रूप में कार्य करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जो सभी जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक है। कहा कि सभी विद्यार्थी इस मुहिम में भाग लेते हुए अपना योगदान दे सकते हैं।


चावला ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की महत्ता के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण पर शिक्षकों व विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई।

उन्होंने कहा कि जीवन में हर बूंद मायने रखती है। हमें पानी का संरक्षण करना चाहिए। अंत में प्राध्यापक हीरा सिंह ने डॉ. पलक चावला का का आभार जताया। इस अवसर पर संदीप दुबे, डॉ. विजय चावला, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed