फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message for protecting the environment

Kaithal News: पर्यावरण रक्षा का दिया संदेश

Wed, 23 Apr 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Message for protecting the environment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में कृषि विभाग और इको क्लब ने संयुक्त रूप से विश्व पृथ्वी दिवस पर फसल अवशेष प्रबंधन, पर्यावरण बचाओ और जल शक्ति अभियान को लेकर एक संदेशात्मक रैली निकाली। इस रैली को विद्यालय के प्राचार्य हरपाल सिंह और कृषि विभाग के एडीओ डॉ. ईश्वर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली से पूर्व विद्यालय में कौशल कार्यक्रम और इको क्लब के तहत विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. ईश्वर कुमार ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से धरती के मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। हमें जैव विविधता और मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करना चाहिए।
विज्ञापन


प्राध्यापक और हरियाणवी कवि सतबीर जागलान की कविता, जिसमें उन्होंने लोक भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुणल्यो हाली-पाली, म्हारी धरती भी होगी काली, प्रदूषण भी फैले सें, तुम मत ना जलाओ फाने। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों अंजू रानी, शमशेर, अशोक कुमार, डी.पी.ई जयगोपाल, सुखवंत, रविंद्र और समाजसेवी विक्रम का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed