{"_id":"66bfd74c5aef8a6f500a2586","slug":"mesmerized-by-the-presentations-showing-patriotism-kaithal-news-c-18-1-knl1004-454113-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: देश भक्ति दर्शाती प्रस्तुतियों पर हुए मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: देश भक्ति दर्शाती प्रस्तुतियों पर हुए मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन मैदान में वीरवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने समारोह के दौरान ध्वजरोहण किया। बाद में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीदों के बलिदान की बदौलत ही हम आजादी की खुली फिजां में सांस ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन। उन वीर सैनिकों को भी सलाम है, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखंडता की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी के लिए खुशी एवं गर्व का दिन है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम से तिरंगे के साथ पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इस दिन के लिए मां भारती के अनगिनत सपूतों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। इससे पहले कृषि मंत्री ने शहीद स्मारक पर जाकर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 1857 के आंदोलन के बलिदानियों की देशभक्ति से हमारी युवा पीढ़ी प्रेरणा हासिल करें, इसके लिए प्रदेश सरकार अंबाला छावनी में शहीदी स्मारक बनाया जा रहा हैं। इसके अलावा सरकार ने सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है। अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को नौकरियों में विशेष लाभ देने और स्वरोजगार के लिए लाख रुपये तक का ऋण देने का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा कि सुशासन से सेवा के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते पूरे हरियाणा और हरेक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए काम किया है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सरकार ने पारदर्शी शासन दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में जनसेवा और जनता के बीच न केवल बेहतर व्यवस्था बनाने का काम किया गया और जन-जन को योजनाओं और सेवाओं का सरल तरीके से लाभ पहुंचाया। कहा कि प्रदेश में दिसंबर 2018 से शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 20 लाख किसानों को 17 किस्तों के रूप में 5693 करोड़ 59 लाख रुपये की राशि सीधा किसानों के खातों में डाली जा चुकी है।
इस मौके पर मंच संचालन डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार सहोत्रा ने किया। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना, एडीसी सी जया श्रद्धा, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, राजपाल तंवर, सुरेश गर्ग नौच, सुरेश संधु, शक्ति सौदा, अमरजीत छाबड़ा, सीमा देवी, आदित्य भारद्वाज, बलविंद्र जांगड़ा, संगीता मैहतानी, आयशा, जिला प्रशासन की ओर से डीएमसी सुशील कुमार, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआरओ चंद्र मोहन, डीआईओ दीपक खुराना, डीएसपी उमेद सिंह मौजूद रहे।
कैथल। समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मन मोहक प्रस्तुतियां दी गई है। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने समूह गान, सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल के बच्चों की कोरियोग्राफी, हिंदू कन्या स्कूल की छात्राओं ने भगंड़ा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा व गीता भवन के नजदीक के स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विभिन्न त्योहारों को प्रदर्शित करती नृत्यावली तथा डीएवी स्कूल द्वारा इतिहास को प्रतिबिंबित करती कोरियोग्राफी की प्रस्तुति शामिल रही।
इसके साथ-साथ आरकेएसडी स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी। इसके साथ-साथ डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के बच्चों ने योगाभ्यास का प्रदर्शन भी किया। विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा पीटी शौ, डंबल व लेजियम की प्रस्तुति भी दी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शानदार मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट करने वालो में जिला पुलिस पुरूष की टुकड़ी पहले, जिला पुलिस महिला की टुकड़ी दूसरे तथा एनसीसी डिविजन गर्ल्ज की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। समूची परेड़ का नेतृत्व डीएसपी ललित कुमार ने किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व समाज सेवियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में कुमारी महक, दीपक, शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसायटी, अंकुश शर्मा, नर नारायण सेवा समिति, संदीप कुमार, महिला समाज सुधार समिति, पुष्पा, शक्ति सिंह सौदा, बीर सिंह, सुब्रांशु, मोहन लाल, रजत आदि शामिल रहे। संवाद