फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Meritorious children were honoured

Kaithal News: मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Thu, 29 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Meritorious children were honoured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। रामगढ़ पांडवा स्थित राजकीय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं मेंं बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का मंच सजा। इसमें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने शिरकत की। अध्यक्षता संस्थान प्रधानाचार्य डाॅ. अश्विनी मंगला ने की। इस दौरान एसएमसी सदस्य और विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में मेधावियों को पारितोषिक प्रदान किए गए।
विज्ञापन


इनमें 12वीं में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली प्राची जगदेव, 92.4 प्रतिशत अंकों से दूसरे स्थान पर खुशी, 91.8 प्रतिशत अंकोंं के साथ तीसरे स्थान पर रही किरण और चौथे स्थान पर रहे सागर व कोमल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं मेंं महक (98.4 प्रतिशत) सपना(97.2), अंशु (96.6), अमनप्रीत (95.6) और काजल (94.8)। इन होनहारों में क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।


12वीं में कला संकाय की छात्रा प्राची, किरण और विजय ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। 10वीं में अंशु (आई टी), सपना (गणित) और महक (अंग्रेजी) ने पूर्णांक (100/100) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने प्रधानाचार्य के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व सदस्यों ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य डा.अश्विनी मंगला ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed