फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mercury dropped from the clouds, chances of rain today

Kaithal News: बादलों से लुढ़का पारा, आज बारिश के आसार

Fri, 13 Sep 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped from the clouds, chances of rain today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में वीरवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। इसके तहत पूरा दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे तापमान लुढ़क गया। दो दिन पहले अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था जो वीरवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि दिनभर बारिश की संभावना बनी, लेकिन नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना रहेगी। यदि अब तेज बारिश हुई किसानों को नुकसान होगा। इस समय खेतों में धान की कई किस्म पक कर लगभग तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


कृषि विभाग केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी मौसम में आए दिन बदलाव देखने हो रहा है। वीरवार सुबह से ही बादल छा गए थे, लेकिन बारिश नहीं हो पाई। बारिश से कपास, धान, बाजरा व सब्जियों सहित किसी फसल के लिए बारिश नुकसानदायक नहीं है। अब यदि अधिक तेज बारिश होती है तो अगेती धान की फसल पीआर व 1509 के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके साथ ही घीया, तोरी, खीरा सहित अन्य बेल वाली सब्जियां भी खराब हो सकती हैं। बता दें कि सीवन क्षेत्र में सबसे अधिक सब्जियों की फसल को नुकसान होने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बारिश ने लोगों को भले ही राहत पहुंचाई, लेकिन कई कॉलोनियों में इससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। शहर की निचली कॉलोनियों में जलभराव, नालियां व सीवरेज ओवरफलो के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed