फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Men hang self, dies

पत्नी रूठकर मायके गई, युवक ने फंदा लगाया

Fri, 13 Jun 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 13 Jun 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
Men hang self, dies
गुहला-चीका। गांव पीडल में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीडल निवासी जोगिंद्र का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस कारण उसकी पत्नी रूठकर अपने मायके चली गई थी। वीरवार रात वह अपने घर से निकला और गांव के एक खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह लोगों को वह मृत अवस्था में जमीन पर गिरा मिला।

पेड़ पर लटकी रस्सी और गले में रस्सी के गहरे निशानों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वजन के कारण नायलोन की रस्सी का फंदा बाद में खुल गया होगा और शव जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन


पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही चीका थाना प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed