फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Memorandum submitted to MLA in support of demands

Kaithal News: मांगों के समर्थन में विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sun, 24 Dec 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MLA in support of demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड स्थित प्रोफेसर काॅलोनी में शनिवार को कॉलोनी की तरफ से हलका विधायक रणधीर सिंह गोलन के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कॉलोनी के लोगों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में लोगों ने मांगों के समर्थन में विधायक को ज्ञापन भी सौंपा।
विधायक गोलन ने कहा कि पूरे हलके में समान रूप से विकास के कार्य करवाएं जा रहे हैं। कहा कि पूरा हलका उनका परिवार है और सभी के काम समान रूप से करवाएं जा रहे हैं। हलके के प्रत्येक गांव में विकास के कार्य गतिशील है। गांव फतेहपुर में सीवरेज सिस्टम व हर घर तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम शुरू हुआ है और इस पर 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने विधायक से काॅलोनी में पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने, ओपन जिम व लाइटों आदि की व्यवस्था की मांग की। कॉलोनी की समिति के प्रधान मुकेश आर्य व उपप्रधान संजय ने विधायक का आभार जताया। इस मौके पर डाक्टर श्याम सुंदर, कपिल दैमला, यशपाल शर्मा, सरदार दलविंद्र सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, विपिन गर्ग, पवन, राधे श्याम, पंकज खन्ना, सरदार वीरेंद्र सिंह व समाजसेवी अनिल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed