{"_id":"6a5d120e0a8202c5ec04a2ec","slug":"members-of-the-jagruk-nagarik-manch-alert-citizens-forum-have-come-out-in-support-of-the-delhi-student-movement-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152496-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जागरूक नागरिक मंच के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जागरूक नागरिक मंच के सदस्य
विज्ञापन
कलायत की गौशाला मार्कीट परिसर में सत्याग्रह प्रदर्शन करते युवा व बच्चे
कलायत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कलायत जागरूक नागरिक मंच ने गौशाला मार्केट परिसर में सत्याग्रह प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए घटना की निंदा की और दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई। मंच पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कलायत के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान जसविंदर राणा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक और अनियमितताओं ने विद्यार्थियों का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है और उनमें मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना बढ़ती है।
उन्होंने परीक्षा प्रणाली को अधिक निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा और रोजगार के अधिकार की रक्षा के लिए छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से एकजुट होने का आह्वान किया। सत्याग्रह में कॉमरेड सत्यावान, राकेश, बंटी, जगविंदर, विनोद, अनिल और रोहताश सहित स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया।