फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Members brought a no-confidence motion against Block Committee Sewan Chairman

Kaithal News: ब्लॉक समिति सीवन अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए सदस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Members brought a no-confidence motion against Block Committee Sewan Chairman
कैथल। जिला परिषद कैथल के अध्यक्ष बदलने के बाद अब सीवन ब्लॉक समिति अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इसे लेकर एडीसी कैथल ने पत्र जारी करते हुए आगामी 12 नवंबर को मतदान करवाने की तिथि रखी है। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए समिति के 11 सदस्यों ने 12 अगस्त को कैथल एडीसी को अपने शपथ पत्र सौंप अध्यक्ष बदलने की मांग की थी।
विज्ञापन

सदस्यों ने अध्यक्ष पर यह आरोप लगाए थे कि जब से उन्हें पद मिला है। तभी से उनके वार्ड में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। अध्यक्ष स्वयं भी आगे नहीं आती। सभी काम उनके पति ही करते हैं। वहीं, उनके कार्यालय में आकर कुर्सी पर बैठते हैं। जबकि उनके पास ऐसा कोई भी अधिकार नहीं है।अब कैथल एडीसी दीपक बाबूलाल ने सीवन ब्लॉक समिति के 16 सदस्यों को नोटिस जारी कर बैठक में उपस्थित रहने के आदेश जारी किए हैं। जिनकी एक एक प्रति गुहला के विधायक व कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद को भी भेजी गई है। चुनाव का समय दोपहर 2:30 बजे पंचायत समिति के कार्यालय का रखा गया है।
विज्ञापन

समिति में करोड़ों का फंड, नहीं हुआ खर्च

सदस्यों ने आरोप लगा कहा कि समिति में करोड़ों रुपये का फंड पड़ा हुआ है। इसके बावजूद पिछले लगभग दो सालों से उसे राशि को खर्च नहीं किया गया। अध्यक्ष ने किसी भी वार्ड के अंदर कोई भी काम नहीं किया। जो एक दो कम किसी के हुए हैं, तो उनका अभी तक भुगतान अभी तक नहीं किया। अपने वार्डों में विकास कार्य न होने को लेकर सभी सदस्य अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि से नाराज हैं। इसीलिए वे अब उन्हें बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed