{"_id":"61c232489a13da19897822c3","slug":"mega-vaccination-drive-record-made-on-second-day-also-34-thousand-788-people-vaccinated-in-a-day-kaithal-news-knl93526324","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव : दूसरे दिन भी बना रिकॉर्ड, एक दिन में 34 हजार 788 लोगों को लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव : दूसरे दिन भी बना रिकॉर्ड, एक दिन में 34 हजार 788 लोगों को लगाया टीका
विज्ञापन
कैथल। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना बचाव को लेकर चलाए गए मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के दूसरे दिन भी जिला प्रशासन ने एक रिकॉर्ड बनाया। इसके तहत एक ही दिन में 34788 लोगों को टीके लगाए। इस ड्राइव के दो दिन में कैथल जिले में 61 हजार 575 लोगों को टीके लगाए गए हैं।
प्रशासन इसे सफलता का सूचक मान रहा है। मंगलवार को भी जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। पूरे जिले में इस समय एक एक्टिव केस है। अब तक सामने आए 11 हजार 251 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 903 मरीज ठीक हो चुके हैं।
मंगलवार को चले विशेष अभियान में 34788 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही जिले में टीकाकरण की संख्या 11 41544 पहुंच गई है। इनमें 68 536 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 4 59 008 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। स्टॉक में 59010 कोविशील्ड तथा 32675 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद में पूरे स्टॉफ ने की वैक्सीनेशन की अपील
डीसी के निर्देश के बाद मंगलवार को नगर परिषद का पूरा स्टॉफ एक्टिव नजर आया। दर्जनों कर्मचारी कार्यालय के बाहर सड़क पर वैक्सीनेशन की अपील करते हुए पोस्टर लेकर खड़े रहे। आने-जाने वाले लोगों से टीकाकरण की अपील करते रहे। ईओ कुलदीप मलिक, सचिव मोहन लाल, विशाल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी दिन भर स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों के साथ टीकाकरण में सहयोग करते नजर आए। करीब 450 से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।
गीता भवन मंदिर सहित पांच नई जगहों पर भी होगा टीकाकरण
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि गीता भवन मंदिर, चंदाना गेट पर सैनी धर्मशाला, जाखौली अड्डा पर अग्रवाल धर्मशाला, चीका रोड सहित सेक्टर 19 व 20 के सामुदायिक केंद्रों में भी टीमें तैनात की जाएंगी। दो दिनों तक 189 टीमों ने टीकाकरण किया है। अब 50 टीमें बड़ाई गई हैं। वीरवार से 239 टीमें टीकाकरण करेंगी। पाई सहित बड़े गांवों पर भी फोकस किया जा रहा है।
ये है जिले में लंबित टीकों की स्थिति
जिले में पहली खुराक से 1 लाख 30 हजार 264 लोग वंचित हैं। वहीं दूसरी डोज लगवाने से 1 लाख 21 हजार 168 लोग वंचित हैं। प्रशासन द्वारा विशेष अभियान के तहत इन सभी को टीके लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शिक्षण संस्थानों अधिकारियों के साथ की बैठक
कैथल। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि कोरोना से बचाव के दृष्टिगत हर व्यक्ति, जिसकी उम्र 18 वर्ष अधिक है वह अपना सुरक्षा कवच यानि कोरोना से बचाव का टीकाकरण अवश्य लगवाएं। 24 दिसंबर तक मेगा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव का लाभ उठाते हुए जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे अपना सुरक्षा चक्र अपना कर कोरोना से बचाव का टीकाकरण जरूर लगवाएं। उन्होंने लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला के राजकीय महाविद्यालयों, आईटीआई एवं अन्य राजकीय व निजी संस्थानों के अध्यापकों एवं प्रतिनिधियों व अधिकारियों से बातचीत कर टीकाकरण में सहयोग की अपील की।
सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं
प्रवेश के समय टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किए जाने पर कई लोगों ने सवाल उठाए और कहा कि यह स्वैच्छिक है। लघु सचिवालय सहित कई जगह लोग कर्मचारियों से बहस करते नजर आए। लोगों ने कहा कि वे अपने सामान्य कार्यों के लिए आए हैं। इस पर डीसी प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया कि प्रमाण पत्रों की जांच कर प्रेरित करते हुए टीके लगाए जा रहे हैं। जिसका परिणाम भी सामने है। सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
तहसीलदार ने किया टीकाकरण अभियान का निरीक्षण
गुहला-चीका। गुहला के तहसीलदार प्रदीप कुमार ने टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक टीके लगवाने की अपील की। एसएमओ गुहला प्रीति सिंगला ने भी टीकाकरण कैंपों का दौरा किया।
सरकारी कार्यालयों में हुई टीकाकरण प्रमाण पत्रों की जांच
सीवन। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सरकारी कार्यालयों में कोई भी सेवा के लिए प्रवेश से पहले टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया है। जिसने टीकाकरण नहीं करवाया है उसे कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीवन तहसील कार्यालय में भी यह नियम लागू है। उन्होंने बताया कि उप तहसील कार्यालय में कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्री या किसी भी अन्य सेवा के लिए आता है तो उसे टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। सीवन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरकीरत सिंह ने बताया कि केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में टीकाकरण के शिविर लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को गांवों में 2200 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
260 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
गुहला-चीका। श्री भवानी सेवा समिति भवानी मंदिर चीका में कोरोना के टीके लगाए गए। समिति के प्रधान रविंद्र बिंदल ने बताया कि शिविर में 260 लोगों को टीके लगे। श्री भवानी सेवा समिति के प्रधान रविंद्र बिंदल, कैप्टन संजय बंसल, राममोहन राय, कृष्ण लाल धीमान, कुलवंत पासी, बलदेव शर्मा भी मौजूद थे।