{"_id":"583342ed4f1c1bb504b3a8ba","slug":"meeting-dc-geeta-jayanti-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जयंती उत्सव को लेकर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जयंती उत्सव को लेकर मंथन
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बैठक लेते डीसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 8 से 10 दिसंबर तक गीता जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए डीसी संजय जून ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती झांकियों के प्रदर्शन सहित तीन दिनों तक भाई उदय सिंह किला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला में पहली बार खंड स्तर पर भी एक से 3 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के आयोजन के लिए एडीसी को ओवर आल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर उनकी अध्यक्षता में आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में अधिकारियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया गया है। धार्मिक, सामाजिक संस्थाएं व उनके प्रतिनिधि इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस समारोह में लगाई जाने वाली प्रदर्शनी की जिम्मेवारी एडीसी व डीआईपीआरओ की होगी। इस प्रदर्शनी के लिए भी उप समिति का गठन किया गया है। इन तीन दिनों में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी 9 दिसंबर को श्रीमद् भगवद गीता के संबंध में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। डा. भीम राव अम्बेडकर कालेज के प्रिंसीपल डा. ऋषि पाल बेदी आयोजित करवाएंगे।
इसे आयोजित करवाने की ओवर आल जिम्मेवारी एसडीएम कलायत की होगी। डीसी ने बताया कि 10 दिसंबर को नगर में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के लिए नगराधीश वीरेंद्र सिंह सांगवान को इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि शोभा यात्रा में सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हों। खंड स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी व सीडीपीओ सभी आयोजनों को सफल बनाने के लिए आपस में तालमेल करके काम करेंगे। इस अवसर पर एसपी सुमेर प्रताप सिंह, एसडीएम गुहला सुरेंद्र पाल, सीटीएम वीरेंद्र सिंह सांगवान, डीएसपी सतीश गौतम सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी तथा महाविद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।