फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maun's punch will be seen in Asian Games

कैथल की बेटी मनीषा अब एशियन गेम्स में दिखाएगी अपने मुक्के का दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Maun's punch will be seen in Asian Games
कैथल। कैथल की बेटी मनीषा मौण अब एशियन गेम्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने मुक्के का दम दिखाएगी। दिल्ली में सात से नौ मार्च तक हुए नेशनल ट्रायल में मनीषा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके कारण मनीषा का चयन एशियन गेम्स के लिए हो गया है। इससे पहले भी मनीषा एशियन चैंपियनशिप में पदक हासिल कर चुकी है। वर्ष 2019 में थाईलैंड में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद मनीषा का चयन खेल कोटे में आईटीबीपी फोर्स में हो गया था। अब मनीषा वहीं से समय-समय पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेती है। मनीषा ने इस उपलब्धि का श्रेय उसके तीनों कोच राजेंद्र, विक्रम ढुल और गुरमीत को दिया है। मनीषा ने कहा कि उसका चयन एशियन गेम्स के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता मई में होने की संभावना है।
विज्ञापन

मनीषा के पिता कृष्ण कुमार डेढ़ एकड़ जमीन के मालिक हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। घर में मां ऊषा देवी, भाई विकास और बड़ी बहन निशा है। कृष्ण ने बताया कि एक समय था, जब परिवार का गुजारा करने में बड़ी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब बेटी खेल के दम पर जिले का नाम रोशन कर रही है और परिवार का गुजारा भी अच्छे से हो रहा है। 10 साल के कॅरियर में मनीषा करीब 50 लाख रुपये की राशि जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

पदकों पर पंच
- अप्रैल, 2019 में थाईलैंड में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2018 में हुई आइबा ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
- 2019 में हुई आइबा ओपन प्रतियोगिता में रजत पदक।
- 2019 में दिल्ली में हुई बिग बाउट प्रतियोगिता में रजत पदक।
- राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में करीब 20 स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed