फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Matour's Sandeep Moun dies in America

Kaithal News: मटौर के संदीप मौण की अमेरिका में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Matour's Sandeep Moun dies in America
कलायत। अमेरिका में रोजगार के लिए गए गांव मटौर के एक युवक संदीप मौण की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। संदीप की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया। संदीप के चाचा मास्टर रामचंद्र ने जानकारी दे बताया कि करीब अढ़ाई साल पूर्व संदीप रोजगार के लिए अमेरिका गया था। वहां वह कैलिफोर्निया और अरिजोना में ड्राइवर की नौकरी करता था।
विज्ञापन

गत सायं वह ड्यूटी समाप्त करके घर आया तो उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई और उसे खून की उलटी आई। उसके साथ में रह रहे गांव के दो अन्य युवा उसे तत्काल अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की गांव मटौर के करीब 150 बच्चे अमेरिका में हैं। सूचना मिलने के बाद अनेक बच्चे अस्पताल पहुंचे और प्रशासन से शव को गांव मटौर में लाने की बात की। वहां रह रहे संदीप के साथियों ने बताया की उन्होंने शव को गांव में लाने बारे प्रशासन से बात की है और करीब 15 दिनों में शव गांव में आ पाऐगा। रामचंद्र मौण ने बताया कि संदीप अभी तक अविवाहित है और परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई है। संदीप की मौत से गांव में तो स्तब्धता छाई है पूरे कलायत क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed