फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mathematics competition organized in Roheda

Kaithal News: रोहेड़ा में करवाई गणित प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mathematics competition organized in Roheda
राजौंद। क्लस्टर रोहेड़ा में कलस्टर स्तर पर गणित प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें क्लस्टर रोहेड़ा के सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता चार स्तर पर आयोजित की। प्रथम समूह कक्षा चौथी से पांचवीं तक और कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक और दूसरा कक्षा नौवीं से 10वीं, तीसरा कक्षा 11वीं से 12 वीं कक्षा तक। प्रतियोगिता का संचालन गणित प्राध्यापक वीरेंद्र कुमार, सोनू एवं एबीआरसी पवन कुमार ने किया।
विज्ञापन

स्कोर बोर्ड की भूमिका नीलम ने निभाई। इस दौरान टाइम मैनेजमेंट की भूमिका महावीर ने निभाई यह प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित की गई। प्रत्येक चरण में सभी टीमों के बीच बहुत ही रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिले। कक्षा चार से पांच में राजकीय प्राथमिक पाठशाला माजरा रोहेड़ा प्रथम एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेड़ी सिंबल वाली द्वितीय स्थान पर रहा। कक्षा छठी से आठवीं में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा प्रथम एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 10 में राजकीय हाई स्कूल खेड़ी सिंबल वाली प्रथम एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 11वीं से 12वीं में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा प्रथम एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। यह बच्चे अब ब्लॉक स्तर पर होने वाली गणित प्रतियोगिता में क्लस्टर की तरफ से भाग लेंगे। इस दौरान सीआरसी बलविंदर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में गणित के डर को समाप्त करना। खेल-खेल में गणित को सिखाना और गणित को रोचक व आसान बनाना है। इस मौके पर पवन, मुकेश, मोहित, जोगिंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed