{"_id":"691f6547ccf86032d10e3309","slug":"mata-sahib-kaurs-birth-anniversary-celebrated-by-reciting-sukhmani-sahib-and-singing-kirtans-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140970-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुखमणी साहिब का पाठ और कीर्तन कर मनाया माता साहिब कौर का जन्म दिहाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुखमणी साहिब का पाठ और कीर्तन कर मनाया माता साहिब कौर का जन्म दिहाड़ा
Fri, 21 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
गुहला चीका। माता साहिब कौर के जन्मदिन पर कीर्तन करते हुए महिलाएं।
गुहला चीका। महिला सत्संग सभा की सदस्यों ने माता साहिब कौर का जन्म दिहाड़ा गुरुद्वारा गुरुतेग बहादुर में बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने सुखमणी साहिब का पाठ व कीर्तन किया।
कथा वाचक भाई हरविंद्र सिंह डेरा भाग सिंह वाले ने कीर्तन के द्वारा माता जी के जीवन के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी देते हुए बताया कि माता साहिब कौर का जन्म 1 नवंबर1681 को हुआ था। उन्होंने बताया कि माता साहिब कौर ने सिख धर्म की स्थापना करने में अहम भूमिका अदा की थी। आज पूरा सिख समाज माता जी का जन्म दिहाड़ा बड़ी ही श्रद्धा व प्रेम के साथ मना रहा है।
गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी भाई संदीप सिंह ने अपने जत्थे के साथ शब्द गायन व गुरुवाणी का प्रचार किया और माता साहिब कौर द्वारा किए गए संघर्ष से श्रद्धालुओं को परिचित करवाया। इस मौके पर महिला सत्संग सभा की प्रधान दविंद्र कौर भिंडर, सुखविंद्र कौर मठाडू, मनप्रीत कौर, गीता रानी, सुखविंद्र कौर वडै़च, सरोज रानी, सुनीता रानी, सुखराज कौर, बलजीत कौर भर्मी, परमजीत कौर, सुरेंद्र कौर, सर्वजीत कौर, अमरजीत कौर, जगजीत कौर, हरप्रीत कौर, मनदीप कौर, वीरपाल कौर, हरजिंद्र कौर, हरदीप कौर भी मौजूद रहीं। संवाद