फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Marytr Jawan Lance Naik Narendra Sindhu body reached home

लांस नायक नरेंद्र का घर पहुंचा शव: अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

Wed, 10 Sep 2025 12:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 12:59 PM IST
सार

आतंकवादी मुठभेड़ में बलिदान देने वाले कैथल के जवान लांस नायक नरेंद्र सिंधु की पार्थिव देह बुधवार सुबह उनके पैतृक आवास पहुंची। जवान के अंतिम दर्शनों के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
Marytr Jawan Lance Naik Narendra Sindhu body reached home
शहीद जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादी  मुठभेड़ में बलिदान देने वाले रोहेड़ा निवासी 28 वर्षीय लांस नायक नरेंद्र सिंधु की अंतिम विदाई में भारी भीड़ जुटी। बुधवार सुबह ही उनका शव पैतृक गांव रोहेड़ा पहुंचा। जिसके बाद बाहर आए लोगों और परिवार को अंतिम दर्शन करवाए गए। नरेंद्र के छोटे भाई के अमेरिका में होने की वजह से चचेरे भाई अंकित ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन









 

Marytr Jawan Lance Naik Narendra Sindhu body reached home
सेना की गाड़ी में घर पहुंचा जवान का शव - फोटो : सेना की गाड़ी में घर पहुंचा जवान का शव
अक्तूबर माह में नरेंद्र को आना था छुट्टी

नरेंद्र सिंधु की पार्थिव देह घर आते ही चचेरे भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।नरेंद्र के बलिदान के बाद उनकी मां रोशनी देवी गुमसुम हैं। मां ने नम आंखों से कहा बचपन में बेटा कहता था कि बड़ा होकर सेना में जाऊंगा, और उसने अपना सपना पूरा कर लिया। वहीं, शहीद की बहन पूनम ने बताया कि रक्षाबंधन पर उन्होंने नरेंद्र से सोने की चेन मांगी थी, लेकिन अब यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। चर्चा है कि नरेंद्र की सगाई हो गई थी, लेकिन उनके पिता दलबीर सिंह ने इस बात को नकारते हुए कहा कि अक्तूबर माह में नरेंद्र के छुट्टी पर आने के बाद शादी की बात शुरू होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Marytr Jawan Lance Naik Narendra Sindhu body reached home
जवान की अंतिम यात्रा में निकाली गई तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद
बीते सोमवार को जवान ने दिया था बलिदान 

हरियाणा के कैथल के रोहेड़ा गांव निवासी लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु का बीते सोमवार की सुबह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हो गया। आंतकवादियों से हुई मुठभेड़ के दौरान उन्हें गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को तुरंत श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरक्षा बल सोमवार की सुबह गुड्डर के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी के आधार पर तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए। मुठभेड़ में दो जवान भी बलिदान हो गए। इनमें राष्ट्रीय राइफल के लांस नायक नरेंद्र सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन

Marytr Jawan Lance Naik Narendra Sindhu body reached home
शहीद जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद
सीएम सैनी ने भी जताया शोक

वहीं, सीएस सैनी ने भी शहीद जवान को लेकर X पर पोस्ट करते हुए लिखा। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए, हरियाणा की माटी के वीर सपूत, गांव रोहेड़ा (कैथल) निवासी शहीद लांसनायक नरेंद्र सिंधु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। दु:ख की इस कठिन घड़ी में हम सब शहीद के शोकाकुल परिवार के साथ एकजुट हैं। मातृभूमि की सेवा में उनका यह बलिदान सदैव याद किया जाता रहेगा।
 

Marytr Jawan Lance Naik Narendra Sindhu body reached home
सेना के जवानों ने दी शहीद को श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद
सरकार की बड़ी घोषणा

कैथल के एसडीएम अजय कुमार ने मौके पर जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने शहीद परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद नरेंद्र सिंधू के नाम पर करने की घोषणा की है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं ने भी शहीद परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed