{"_id":"9ac66caca9d80e9cd1bcbffc4f2e2a7e","slug":"married-women-murdered-in-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, परिजनों का आरोप, ससुरालियों ने गला घोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, परिजनों का आरोप, ससुरालियों ने गला घोटा
कैथल
Updated Wed, 30 Apr 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवन। गांव खानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने विवाहिता के ससुरालियों पर पैसों की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने हत्या के आरोप में केस तो दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि विवाहिता की मौत के कारण स्पष्ट नहीं है।
सीवन पुलिस को दी शिकायत में धर्मवीर पुत्र धन सिंह निवासी नरवाना ने बताया कि उसने वर्ष 2007 में अपनी पुत्री मनीषा की शादी गांव खानपुर के निवासी सतपाल के पुत्र रामकुमार से की थी। उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही उसका दामाद उसकी पुत्री को तंग करता आ रहा था।
यहां तक कि दहेज में दिया हुआ अधिकतर सामान भी बेच दिया गया था। अब उसका दामाद उनसे बार बार पैसों की मांग करता आ रहा था। मंगलवार सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी लड़की की तबीयत खराब है। जिस पर वह खानपुर आया तो उसकी बेटी को मृत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
धर्मबीर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को गला घोट कर मारा गया है। उसके गले पर निशान हैं। सीवन पुलिस ने मृतका के पिता धर्मवीर पुत्र धन सिंह निवासी नरवाना की शिकायत पर मृतका के पति रामुकमार, सुसर सतपाल सिंह, सास बिमला, देवर संजीव व ननद सीमा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।