फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married women murdered in Kaithal

महिला की मौत, परिजनों का आरोप, ससुरालियों ने गला घोटा

Wed, 30 Apr 2014 12:17 AM IST
कैथल
कैथल Updated Wed, 30 Apr 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Married women murdered in Kaithal
सीवन। गांव खानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने विवाहिता के ससुरालियों पर पैसों की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने हत्या के आरोप में केस तो दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि विवाहिता की मौत के कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


सीवन पुलिस को दी शिकायत में धर्मवीर पुत्र धन सिंह निवासी नरवाना ने बताया कि उसने वर्ष 2007 में अपनी पुत्री मनीषा की शादी गांव खानपुर के निवासी सतपाल के पुत्र रामकुमार से की थी। उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही उसका दामाद उसकी पुत्री को तंग करता आ रहा था।
विज्ञापन


यहां तक कि दहेज में दिया हुआ अधिकतर सामान भी बेच दिया गया था। अब उसका दामाद उनसे बार बार पैसों की मांग करता आ रहा था। मंगलवार सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी लड़की की तबीयत खराब है। जिस पर वह खानपुर आया तो उसकी बेटी को मृत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मबीर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को गला घोट कर मारा गया है। उसके गले पर निशान हैं। सीवन पुलिस ने मृतका के पिता धर्मवीर पुत्र धन सिंह निवासी नरवाना की शिकायत पर मृतका के पति रामुकमार, सुसर सतपाल सिंह, सास बिमला, देवर संजीव व ननद सीमा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed