{"_id":"68166f73987ba2c1a50aebc5","slug":"marketing-board-will-build-nine-roads-in-guhla-with-20-crores-kaithal-news-c-18-1-knl1004-638272-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला में 20 करोड़ से मार्केटिंग बोर्ड बनवाएगा नौ सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला में 20 करोड़ से मार्केटिंग बोर्ड बनवाएगा नौ सड़कें
Sun, 04 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला- चीका। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने मार्केटिंग बोर्ड से नौ सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए मंजूरी प्राप्त करवाई है। ये सड़कें दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ती है और इनकी मरम्मत होने से ग्रामीणों के लिए आवागमन सुगम बनेगा।
शनिवार को अपने आवास पर यह जानकारी देते हुए गुहला से भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने बताया कि हलके में मार्केटिंग बोर्ड से बनी हुई कई सड़कों की हालत काफी खराब थी। अब इन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
लोग इन्हें सुधरवाने के लिए मांग कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इन सड़कों की मरम्मत पर कुल नौ करोड़ रुपये की राशि खर्च आएगी। बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आशीर्वाद से गुहला हलके में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
इन नौ सड़कों पर होगा काम
n खेड़ी गुलाम अली से अटैला तक दो किलोमीटर
n थेह बुटाना से माजरी तक 1.87 किलोमीटर
n
डेरा ज्ञानी सिंह से थेह बुटाना तक 1.86 किलोमीटर,
n
अजीत नगर से तारांवाली तक 2.32 किलोमीटर
n
पीडब्ल्यूडी रोड से पीसी अंगोध तक 0.89 किलोमीटर
n
पीसी अंगोध से चाणचक तक 4.04 किलोमीटर
n
मेन रोड से डेरा जोगी राम हरिगढ़ किंगन तक 2.07 किलोमीटर
n बलबेहडा से बिछियां तक 4.10 किलोमीटर
n
नंदगढ़ से खुशहाल माजरा तक 2.38 किलोमीटर